फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   absent teacher suspended

Siddharthnagar News: बिना सूचना के गायब रहने पर सहायक अध्यापक सस्पेंड

Thu, 05 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
absent teacher suspended
30 सितंबर को बीएसए के निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित
विज्ञापन

बीएसए ने निलंबित शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय पिरैला इटवा से किया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने के आरोप में नौगढ़ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धेंसानानकार के सहायक शिक्षक मो. इमरान अंसारी को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए ने सहायक शिक्षक को निलंबन अवधि में इटवा क्षेत्र के बंद प्राथमिक विद्यालय पिरैला से संबद्ध कर दिया है।
दरअसल बीएसए को सहायक शिक्षक इमरान अंसारी के लगातार स्कूल से गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। साथ ही जब स्कूल के प्रधानाचार्य उनसे स्कूल न पहुंचने का कारण पूछते थे तो वह बीएसए कार्यालय पर बुलाने की बात कहते थे। इसकी शिकायत भी बीएसए तक पहुंची। इसके बाद बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने 30 सितंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक मो.इमरान अंसारी बिना सूचना के स्कूल से गायब मिले।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल आते ही नहीं हैं। उनसे पूछने पर कहते हैं कि बीएसए कार्यालय से बुलाया गया है। इसके बाद बीएसए ने सहायक शिक्षक मो.इमरान अंसारी को सस्पेंड कर दिया। बीएसए ने बीईओ इटवा को मामले में विभागीय कार्रवाई में जांच अधिकारी नामित किया है। वहीं बीईओ मिठवल को निलंबित सहायक शिक्षक के संबंध में आरोपपत्र तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed