{"_id":"60d215d48ebc3ebc323e41b3","slug":"absconding-with-a-minor-from-ludhiana-caught-in-barhni-siddharthnagar-news-gkp399097884","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से लड़की लेकर भागा, बढनी में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से लड़की लेकर भागा, बढनी में पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से नाबालिग को लेकर हुआ फरार, बढ़नी में पकड़ा गया
एएचटीयू और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा
पंजाब से आई पुलिस टीम नाबालिग और आरोपी को ले गई साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एएचटीयू और एसएसबी बढ़नी की संयुक्त टीम ने लुधियाना से भगाई गई एक नाबालिग को आरोपी के साथ पकड़ा। मामले की जानकारी पंजाब पुलिस को दी गई। इसके बाद वहां से आई पंजाब पुलिस को लड़की और आरोपी को सौंप दिया गया।
एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट) प्रभारी ब्रह्म गौंड ने बताया कि 20 जून की शाम को बढ़नी में एसएसबी के साथ संयुक्त चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक नाबालिग लड़की एक युवक के साथ नेपाल जाने के फिराक में थे। संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि हम लोग लुधियाना से भागे हैं। इस सूचना पर लड़की के पिता से फोन पर वार्ता की गई तो उसने बताया कि लड़की नाबालिग है। आरोपी युवक सूर्यपाल लुधियाना में काम करता था, लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। लड़की के पिता ने स्थानीय थाना सलीम टापरी में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोपी सूर्यपाल को सदर थाने को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि लड़की को को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। सोमवार की देर शाम पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतपाल सिंह पुलिस टीम और लड़की के पिता के साथ पहुंचे। लड़की सहित आरोपी को सदर पुलिस ने पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिया।