फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   abbas day celebrated

हजरत अब्बास की शान में पेश किया कलाम

Fri, 12 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
abbas day celebrated
बेंवा में अब्बास डे पर मजलिस को संबोधित करते मौलाना शाकिर अब्बास। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हजरत अब्बास की शान में पेश किया कलाम
विज्ञापन

डुमरियागंज के बेंवा मुस्तफा में अब्बास डे का आयोजन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा मुस्तफा में अंजुमन मजलूमिया मातम के बैनर तले बृहस्पतिवार रात अब्बास डे मनाया गया। शायर नफीस हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, सावन हल्लौरी, शहजादा तस्कीन वारसी, अम्मार हल्लौरी, कायनात हल्लौरी ने इमाम हुसैन के बहादुर भाई हजरत अब्बास की शान में कलाम पेश किया।
नफीस हल्लौरी ने पढ़ा कि ग़ाजी का अलम चूम के कह उठे फरिश्ते-जन्नत की हवा और है परचम की हवा और...। इसके बाद संतकबीरनगर से आए मौलाना शाकिर अब्बास ने मजलिस को संबोधित किया। कहा कि इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास, बहादुर व ताकतवर थे। हजरत अली ने अल्लाह से दुआ की थी कि ...मुझे अब्बास जैसा बेटा दे, जो हुसैन के मुश्किल में काम आ सके...। कर्बला में इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर बाहर से आई अंजुमन काजमीया नौवागांव, अंजुमन फैजे पंजतनी तिलगाड़िया, अंजुमन हैदरी हल्लौर, अंजुमन गुलजारे पंजतनी हटवा, अंजुमन तबलीगे अजा तिलगाड़िया, अंजुमन इमामिया जमौतिया सादात, अंजुमन हैदरी टड़वा के अकीदतमंदों ने नौहाखानी-मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अजीम हल्लौरी, हैदर रजा, गुलाम अब्बास, अबरार हुसैन, अंसार हुसैन, मुहम्मद अकरम, शब्बर रजा, अशफाक, सरफ़राज समेत बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed