फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abandoned after construction of road, problems due to lack of drain

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण करके छोड़ी, नाली न बनने से दुश्वारी

Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Abandoned after construction of road, problems due to lack of drain
खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया बाजार में सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण सड़क क पटरी प
-प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का ढाई माह पहले पूरा हो गया निर्माण
विज्ञापन

-आठ किलोमीटर लंबी सड़क कस्बे में दोनों तरफ बनाया जाना था नाली

-बिना नाली बनाएं चले गए ठेकेदार बढ़ गई है आम लोगों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। ब्लॉक क्षेत्र के मरवटिया बाजार में पीएमजीएसवाई के तहत सीसी रोड बनने के बाद बगल में खाली जगहों पर पटरी एवं नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इसकी वजह से स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अब तक कई लोग सीसी रोड से नीचे गिर कर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से पटरी व नाली निर्माण कराने की मांग की है।



क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सेमरा मुस्तहकम गांव से एक सड़क मरवटिया बाजार होते हुए बेलौहा ब्लाॅक मुख्यालय तक जाती है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत यह साढ़े आठ किलोमीटर की सड़क ढ़ाई माह पूर्व बनकर तैयार हुआ। मार्ग पर स्थित मरवटिया बाजार में आबादी के बीच सीसी रोड का निर्माण किया गया, जबकि इस जगह एक मीटर की पटरी के बाद नाली निर्माण किया जाना था, जिससे जलनिकासी में दिक्कत न होने पाए, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद सड़क के किनारे न तो पटरी पटाई गई न तो नाली निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में राहगीर सड़क से वाहन उतारते समय गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं।



----------

प्रधान से मिल कर अगल बगल जगह को खली कराकर जल्द ही नाली निर्माण कराया जाएगा।



-दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, जेई,

---



बोले लोग

सड़क के बगल में पटरी व नाली बनाना प्रस्ताव में था। इसके लिए कार्यदायी संस्था के जेई से कहा गया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण सीसी रोड से उतरते समय गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-धर्मेंद्र जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि

---



सड़क बन जाने से तेज रफ्तार से गाड़ियां आती-जाती हैं। यहां घनी आबादी होने से अबतक तीन लोग तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ चुके हैं। मरवटिया चौराहे पर बुधवार को बाजार लगता है। ऐसी स्थिति में चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाना जरूरी है।

-असर्फी मोदनवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed