फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aabkari minister meeting with officers

नहीं आनी चाहिए भ्रष्टाचार की शिकायत : नितिन

Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
aabkari minister meeting with officers
नहीं आनी चाहिए भ्रष्टाचार की शिकायत : नितिन
विज्ञापन

- आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देने से प्रदेश की जीडीपी में वृद्धि होगी और हमारा उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं आनी चाहिए और जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर बनाना सुनिश्चित करें। ये बातें आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने अंबेडकर सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है इस योजना पर बेहतर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों का निर्माण कराकर जल स्तर को बेहतर किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास, शौचालय, श्रमिक पंजीयन, विद्युत, किसान सम्मन निधि, मनरेगा, जल जीवन मिशन, गौशाला, बाढ़ की तैयारी, सड़क आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण, तहसील समाधान दिवस में प्राप्त लंबित प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई त्वरित गति से किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जय प्रताप सिंह, विनय वर्मा, डीएम संजीव रंजन, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने संबोधित किया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. सलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed