फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man walking on foot died after being hit by an unknown vehicle; an FIR was registered.

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल पर जा रहे युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man walking on foot died after being hit by an unknown vehicle; an FIR was registered.
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मालीजोत चौराहे पर मंगलवार रात पैदल जा रहे राम जियावन (40) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मीना के अनुसार, रेहरा दक्षिण टोला निवासी राम जियावन (40) देर शाम घर से पैदल गांव के ही मालीजोत चौराहे पर निकले थे। घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह घर पर रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। घर में इसके बाद कमाने वाला कोई व्यक्ति नहीं है। मृतक के चार बच्चे शिवानी (18), खुशबू (16), आकाश (13) और विकास (10) हैं। उसके पास खेती योग्य ढाई बीघा खेत है। पहचान कराने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि रात में राम जियावन की पत्नी मीना ने सूचना और तहरीर भी दी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed