फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a yongman was died from train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
a yongman was died from train
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बढनी रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बढनी। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बढ़नी रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार देर शाम डेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढेबरुआ क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बुधवार शाम गोरखपुर से गोंडा तक जाने वाली डेमू ट्रेन बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग के पूरब पहुंची थी कि एक युवक चपेट में आ गया और उसकी कटकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों ने बढ़नी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की। लेकिन सफलता नहीं मिली तो पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया लगभग 10 बजे रेल कर्मचारी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जो कि डेमू ट्रेन से कटकर पश्चिमी रेलवे क्रॅसिंग के पूरब पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव के पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। 72 घंटे इंतजार किया जाएगा। हो सकता है कोई आ जाए। मृतक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed