{"_id":"5d50499f8ebc3e6cfd18a42c","slug":"a-woman-was-died-to-fire-siddharthnagar-news-gkp317371421","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता मौत
मायके वालों की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
मिश्रौलिया क्षेत्र के नगपरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। क्षेत्र के नगपरा गांव में शनिवार की शाम संदिग्ध हाल में जलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ इटवा व एसओ मिश्रौलिया ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस टीम गिरफ्तारी में जुट गई है।
इटवा क्षेत्र के खानकोट सेमरी गांव निवासी नन्हे ने मिश्रौलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रमिला (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व मिश्रौलिया क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी लक्ष्मन के साथ की थी। शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। बावजूद इसके ससुराल में पति लक्ष्मन और सास कुस्मावती पत्नी गंगाराम दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। इसकी जानकारी बेटी ने कई बार दी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने शनिवार शाम दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार दिया। इसके बाद फोन से सूचित किया कि उसकी जलने से मौत हो गई है। दहेज के लिए दोनों ने बेटी को कमरे में बंद कर जलाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। दो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।