फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a woman was died in suspense

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Tue, 27 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
a woman was died in suspense
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

फोटो-
मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, गले पर है काले धब्बे का निशान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
त्रिलोकपुर क्षेत्र के साहिबगंज गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के साहिबगंज गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसके गले में काले धब्बे के निशान मिले हैं। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। जबकि पुलिस तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है। परिजन मामले में पुलिस की ओर से लीपापोती बरतने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी बुझारत ने बेटी नंदनी (22) की शादी क्षेत्र के ही साहिबगंज निवासी संजय के साथ वर्ष 2017 में की थी। बुझारत ने बताया कि सोमवार की रात ससुराल के लोगों ने सूचना दी कि बेटी की मौत हो गई है। जब घर साहिबगंज पहुंचा तो देखा की नंदनी के गले पर काले धब्बे का निशान है। ऐसे में उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी रात में पुलिस को दी गई। लेकिन जानकारी पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद राजनीतिक व मीडिया के लोगों को जब जानकारी दी गई, तो पुलिस देर से पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है। वहीं मृतका नंदिनी के ससुराल वालों का कहना है कि तबीयत बिगड़ गई थी, दवा कराने ले जा रहे थे, जहां उसकी मौत हो गई। ऐसे में उसके गले पर काले निशान कैसे थे। यह भी मामले को संदिग्ध बना रहा है। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश
खेसरहा क्षेत्र के बकैनिहा गांव के टोला कडजहर का मामला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। खेसरहा क्षेत्र के बकैनिहा गांव के टोला कडजहर में सोमवार को संदिग्ध हाल में एक किशोरी की फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बकैनिहा गांव के टोला कडजहर निवासी चांदनी (16) पुत्री शिवपूजन सोमवार की देर शाम को मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। बताया जा रहा है कि इससे वह क्षुब्ध हो गई। शिवपूजन का एक मकान गांव से सटे चौराहे पर है, जबकि दूसरा मकान गांव में खपरैल का है। चांदनी का शव खपरैल वाले मकान में फंदे से लटकता मिला। गांववालों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को सड़क वाले नए मकान पर ले गए। खेसरहा थानाध्यक्ष राम आशीष यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed