फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A unique initiative to connect female students from remote areas with higher education; a free bicycle will be provided upon admission.

Siddharthnagar News: दूरदराज की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने की अनूठी पहल, प्रवेश पर मिलेगी निशुल्क साइकिल

Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A unique initiative to connect female students from remote areas with higher education; a free bicycle will be provided upon admission.
सकारपार। क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग स्थित लीलावती देवी महिला महाविद्यालय ने ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई के रास्ते में आने वाली आवागमन की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नई पहल की है। महाविद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि एक से 15 जुलाई के बीच प्रवेश लेने वाली दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जनपद के कई गांवों से छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचने के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें रोजाना आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा, उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी और अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही छात्राओं में पठन-पाठन को लेकर उत्साह बढ़ेगा। वहीं, महाविद्यालय के संस्थापक बालकृष्ण पांडेय और प्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed