फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A spark from a straw machine caused a fire, burning five bighas of wheat crop.

Siddharthnagar News: भूसा मशीन की चिंगारी से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A spark from a straw machine caused a fire, burning five bighas of wheat crop.
भटनी। क्षेत्र के साहोपार गांव में शुक्रवार को भूंसा मशीन की चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। इससे करीब पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं जानकारी पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा जताया।
विज्ञापन

भटनी ब्लॉक मुख्यालय के बगल में साहोपार गांव में शुक्रवार को भूसा बनाने वाली मशीन खेत में चल रही थी। तभी मशीन से निकली चिंगारी गेहूं के डंठल से होकर फसलों में फैल गई। गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोगों ने खेत से आग की लपटें देख शोर मचाया। बाद में ग्रामीण व स्थानीय लोगों की मदद से जल्द आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आगलगी में करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलने की बात कही जा रही है। तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह ने बताया कि साहोपार गांव में आग लगने की घटना हुई थी। राजस्व टीम को भेज नुकसान का जायजा लिया गया है। पीड़ित किसानों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed