फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A poetic tribute was presented in honor of Hazrat Abbas, followed by *Nauha* (elegiac lamentation) and *Matam* (ritual mourning).

Siddharthnagar News: हजरत अब्बास की शान में पेश किया कलाम, हुआ नौहा-मातम

Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A poetic tribute was presented in honor of Hazrat Abbas, followed by *Nauha* (elegiac lamentation) and *Matam* (ritual mourning).
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा मुस्तफा में अंजुमन मजलूमिया मातम के बैनर तले रविवार को चार बजे शाम से अब्बास डे का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत शायर नायाब हल्लौरी ने की। इस मौके पर नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, चंदन फैजाबादी, सज्जाद हल्लौरी, सुहेल बस्तवी, सलीम बलरामपुरी,आलम हल्लौरी, अजीम हल्लौरी आदि ने इमाम हुसैन के बहादुर भाई हजरत अब्बास की शान में कलाम पेश किए।
विज्ञापन

नफीस हल्लौरी ने पढ़ा कि गाजी का अलम चूम के कह उठे फरिश्ते - जन्नत की हवा और है परचम की हवा और..., शायरों ने रात नौ बजे तक अपने अपने कलाम पेश किए। बाराबंकी से आए मौलाना इफ्तेखार हुसैन इंकलाबी ने कहा कि इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास बहुत बहादुर व ताकवर थे। हजरत अली ने अल्लाह से दुआ की थी कि मुझे अब्बास जैसा बेटा दे जो हुसैन के मुश्किल में काम आ सके। कर्बला में इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम के दौरान हाय अब्बास हाय सकीना व लब्बैक या हुसैन की सदा पूरे पंडाल में गूंजती रही।
विज्ञापन

आखिर में मौलाना ने हजरत अब्बास का मसायब बयां किए, जिसे सुन अकीदतमंद सीना पीट-पीट कर रोने लगे। कार्यक्रम में नौहा व मातम किया गया जो पूरी रात तक चला। बाहर से आई अंजुमन अबुल फाजिल अब्बास, हल्लौर अंजुमन रौनके अजा, अंजुमन मासूमिया जलालपुर, अंजुमन गुंचाए नासिरे अजा शाहगंज जौनपुर, अंजुमन दस्ते जैनुल एबा रायबरेली, अंजुमन काजमिया नौवगाव, अंजुमन फैजे पंजतनी तिलगड़िया, अंजुमन गुलजारे पंजतनी हटवा, अंजुमन तब्लीगे अजा तिलगड़िया, अंजुमन हैदरी टड़वा के अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी व मातम किया। कार्यक्रम पूरी रात तक चला। कार्यक्रम का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तौकीर हसन रिजवी, अबरार हुसैन, अंसार हुसैन, मुहम्मद अकरम, शब्बर रजा, अशफाक, सरफराज आदि बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
---
श्याम सुंदर तिवारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed