{"_id":"6a234a1ba38e3ed4a6067576","slug":"a-pledge-for-greenery-across-the-district-623-lakh-saplings-planted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159318-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिलेभर में हरियाली का संकल्प...6.23 लाख पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिलेभर में हरियाली का संकल्प...6.23 लाख पौधे रोपे
विज्ञापन
रेस्ट हाउस परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधर
- फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, नगर निकायों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कई स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भी पौधरोपण किया गया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह तथा प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी नीला एम मौजूद रहीं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, जबकि सिद्धार्थनगर में 6.23 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जनपद में स्कूलों, गांवों और किसानों की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन विभाग, विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्काउट-गाइड तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जल, पर्यावरण एवं पृथ्वी संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद कुमार राय तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया।
इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
-- -- -- -- -- -- -- --
जिलेभर में हुआ पौधरोपण, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
खुनुवां : एसएसबी, पुलिस विभाग और एक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में खुनुवां, गुजरौलिया, करहिया, महली, भदवां परसौना, पकडिहवा, डोहरिया और कम्हरिया गांवों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट आशीष राघव, चौकी प्रभारी रामसुरेश यादव, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, सिपाही सुनील कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक बुद्धिसागर, ग्राम प्रधान संजय कुमार, चिकित्सक सहित प्रमोद कुमार चौधरी, नीतू भारती, विपुल कुमार तिवारी, अमन शर्मा और सचमुच त्रिपाठी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
शोहरतगढ़ : वार्ड नंबर चार स्थित पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सभासद बब्लू गौड़, शिवरतन कन्नौजिया, दिनेश कुमार, सोनू महतो और मुकेश गौड़ समेत छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
-- -- -- -- -- -- --
भनवापुर : महनुआ खास गांव में ग्राम प्रधान नसीबुल्लाह खान, ग्राम सचिव दिलीप पांडेय और जन कल्याण समिति के सचिव सच्चिदानंद मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
बिस्कोहर : नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्र के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम में डॉ. राजमणि दुबे, रामनरेश पासवान, गणेश वरुण और लाल जायसवाल मौजूद रहे।
कपिलवस्तु: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वृहद कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. देवबख्स सिंह, प्रो. नीता यादव, डॉ. मयंक कुशवाहा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान ‘मियावाकी वन’ की स्थापना और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
तुलसियापुर/बढ़नी : परसा स्टेशन ग्राम पंचायत, कठेला स्थित समय माता परिसर और साधन सहकारी समिति में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन सुनील अग्रहरि, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रकाश बहादुर गौतम, एडीसीओ सुनील कुमार पांडेय, श्यामू गुप्ता, राम उजागिर यादव, उमेश यादव, सुखराम साहू और अन्य लोग मौजूद रहे।
धेंसा : पलिया टेकधर शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, प्रभागीय वनाधिकारी नीला एम, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीआईओएस अरुण कुमार, बीडीओ सर्वेश मोहन, एडीओ पंचायत संजय कुमार पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि गंगा मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
लोटन : ब्लॉक परिसर और अजान, ठोठरी, बरवां, पनेरा, एकडेग्वा, हरिगांव, बनियाडीह तथा बड़हरा गांवों में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में उमेश चंद्र राय, सत्य प्रकाश, रविंद्र कुमार जाटव, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, विजय पाल, मनोज कुमार, ईश्वर देव, प्रदीप मोदनवाल, दुर्गेश मिश्र और मुन्नीलाल मौजूद रहे।
बांसी नगर : नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने पौधरोपण किया। नरही गांव में अनुराधा दूबे की अगुवाई में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मंगेश दूबे, दिवाकर उपाध्याय, ग्राम प्रधान रीतेश दुबे, गिरीश चंद्र मिश्र, भव्या, इंद्रमणि मिश्र, बृजेश गौड़, चांदनी और संतोष चौधरी शामिल रहे। वहीं माधव पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष कुबेर बारी के नेतृत्व में प्रो. केपी त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामशरण मौर्य, राजेश गुप्ता, मनोज यादव, धर्मेंद्र, श्याम बाबू और अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। जबकि मोतीसागर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि जोगी बाबा, रेंजर शिव कुमार गुप्ता, वन दरोगा संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, वन रक्षक अरबाज और अरुणेश मौजूद रहे।