{"_id":"6a1c8713de509e2a9c0e7185","slug":"a-network-of-cross-border-smugglers-youth-falling-prey-to-their-dreams-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159072-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा पार तस्करों का जाल... सपने पूरा करने में युवा बन रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा पार तस्करों का जाल... सपने पूरा करने में युवा बन रहे शिकार
Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
- पहले होटल-मॉल में नौकरी दिलाने का देते थे झांसा, अब कॉल सेंटर, होटल की रिसेप्शन पर काम दिलाने के बहाने फंसाते हैं
- नेपाल में 11 साल पहले भूकंप आने के बाद बदल गए थे हालात, कई बार आई अस्थिरता की स्थिति
- अच्छे रोजगार, नौकरी का झांसा देकर एजेंट ले जाकर करते हैं मोटी कमाई
सिद्धार्थनगर। कुशीनगर में 453 नेपाल के युवक और युवतियों से ठगी और उन्हें बंधक बनाने का मामला चर्चा में है। परिवार को आर्थिक संकट से निजात दिलाने के लिए जालसाजों के नेटवर्क का शिकार बने यह युवा मजबूरी में दिन काट रहे थे। यह पहला मामला नहीं है जब नेपाल के युवा ठगी, जालसाजी और धोखाधड़ी का शिकार हुए हों। वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद से 2023 के बीच ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें युवा मानव तस्करों के नेटवर्क का शिकार हुए हैं और उन्हें दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में भेजा गया है। इसमें नेपाल की युवतियों के शोषण की बात भी सामने आई है। एजेंट मोटी रकम वसूल कर मौज कर रहे हैं जबकि युवाओं के सपने टूट रहे हैं।
नेपाल में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली अस्थितरता, प्राकृतिक आपदा और उद्योग की कमी के साथ आर्थिक संकट ने नेपाल के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया है। वह ऐसे मौके तलाश करते हैं, जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार का सहयोग कर सकें। इसके लिए भारत के विभिन्न राज्यों में काम की तलाश में निकले रहे हैं। उनके सामने सबसे बड़ा संकट विश्वास का है। सुनहरे सपने देखकर युवा नेपाल से जुड़े संगठित अपराध करने वाले नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं और एजेंट रोजगार का झांसा देकर उनसे गलत काम करवाते हैं। बाॅर्डर पर कई ऐसे मामले पकड़ में आए हैं, जहां काउंसिलिंग करने के बाद बच्चों को नेपाल में उनके परिवार तक पहुंचाया गया। अब समय के साथ पैटर्न बदला है। ऐसे में होटल, दुकान और कंपनी के बजाय एजेंट काॅल सेंटर, शोरूम, बड़े होटल के रिसेप्शन के नाम पर युवाओं को फंसा रहे हैं। जांच में यह बात सामने आ चुकी है। गिरोह उसी प्रकार से संचालित हो रहा है, बस काम करने और फंसाने का तरीका स्मार्ट हो गया है।
-- -
यहां से शुरू हुआ था मानव तस्करी और मजबूरों के शोषण का काम
नेपाल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोगों का पलायन बढ़ा। इसके बाद रोजगार के सीमित अवसरों और आर्थिक चुनौतियों ने एजेंटों और बिचौलियों के लिए जमीन तैयार कर दी। पहले होटल, शॉपिंग मॉल, घरेलू कामकाज और फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद खुली सीमा का लाभ उठाकर अन्य राज्यों में भेजने लगे, जहां से एजेंट प्रतिमाह कमीशन भी लेते रहे जबकि युवा लंबे समय तक वहां फंसे रहे। कुशीनगर में जो मामला सामने आया, उसमें पुलिस की अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कॉल सेंटर, रिसेप्शन, ग्राहक सेवा और निजी संस्थानों में आकर्षक वेतन वाली नौकरी का लालच देकर युवाओं को फंसाया गया था। सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल ने भी तस्करों को नए रास्ते उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
नेपाल सुरक्षा से जुड़े राजदेव थापा के अनुसार, कम उद्योग और कारोबार का कारण गरीबी है। इसी का फायदा नेपाल और भारत में काम करने वाले एजेंट उठाते हैं। वह गरीबी, बेरोजगारी और बेहतर जीवन की तलाश इस नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत है। जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और जागरूकता के अवसर नहीं बढ़ेंगे, तब तक मानव तस्करी के गिरोह नए रूप और नए बहानों के साथ सक्रिय रहने की कोशिश करते रहेंगे। इस नेटवर्क का तोड़ने की जरूरत है।
-- -
मुख्य और निचले स्तर पर काम करने वाले नहीं लगते हैं हाथ
नेपाल से जुड़े जानकारों के मुताबिक, मानव तस्करी की जड़ें बहुत ही गहरी हैं। कौन किसके लिए काम कर रहा है, यह किसी को पता नहीं है। पूरा रैकेट बस रुपये के लिए काम करता है। रैकेट में शामिल सबसे निचले स्तर पर काम करने गरीब और खाने के लिए मोहताज परिवारों को झांसे में लेता है। वह संबंधित परिवार से मेलजोल बढ़ाता है। अच्छी-अच्छी बातें करता है। जब परिवार का विश्वास बन जाता है, तब उनके बच्चों को महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों के होटलों और कंपनियों में अच्छा रोजगार दिलाने की पेशकश करता है। परिवार उनके बहकावे में आ जाता है तो रैकेट की अगली कड़ी में शामिल लोग सक्रिय हो जाते हैं। उनका जिम्मा युवाओं को बॉर्डर पार कराना होता है। यहां से आगे रैकेट के तीसरी कड़ी में सक्रिय सदस्य उन्हें बड़े शहरों के होटलों, लाॅज और कंपनियों तक पहुंचा देते हैं। बताते हैं कि होटल, लॉज और कंपनी में इन्हें पहुंचाने के बाद रैकेट में शामिल सभी सदस्य महीने के हिसाब से रकम वसूलते हैं। जैसे, अगर 15 हजार रुपये प्रति माह पर काम दिलाया गया है तो इसमे रैकेट इनसे पांच हजार रुपये प्रति माह लेते हैं। काम करने वाले को 10 हजार रुपये ही मिलते हैं। वहीं, कुशीनगर में जो ट्रेंड सामने आया है, उसमें मोटा पैकेज बताकर इसके एवज में उनसे पहले ही एक मुश्त मोटी रकम ले लेते हैं। कुशीनगर में 70 हजार से एक लाख रुपये के वसूली की बात सामने आ चुकी है।
-- -
युवतियों को गलत धंधे में धकेलने की बात
वर्ष 2022 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। इसमें पंजाब के होटल में छापे की कार्रवाई में सात नेपाली लड़कियां मिली थीं। पूछताछ में बताया था कि कोई उन्हें कंपनी में काम दिलाने के लिए घर से लेकर सिद्धार्थनगर के रास्ते पंजाब ले गए थे। वहां कुछ दिन एक बिना काम के एक स्थान पर रखा था। फिर होटल में वेटर का काम करने के लिए कहा गया। यहां कुछ दिन काम कराने के बाद नाचने के लिए दबाव बनाने लगे। गलत कार्य करवाया गया। पुलिस ने उन्हें आजाद कराया तो वह अपने घर पहुंचीं।
-- -
शादी का झांसा देकर ले रहा था पकड़ा गया
वर्ष 2020 में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया था। इसमें नेपाली लकड़ी पकड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि शादी का झांसा लेकर उसे लाया गया था। आरोपी भी पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को भी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी ने बताया था कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत लेकर जा रहा था। इसके बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी।
-- -
हाल में सामने आया था बेचने का मामला
श्रावस्ती जनपद के नेपाल बाॅर्डर पर इस साल फरवरी माह में मानव तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया था। इसमें नेपाल की चार लड़कियों को पकड़ा गया था। मौके से दो आरोपी पकड़े गए थे। पूछताछ में पता चला कि वह उन्हें रोजगार दिलाने का झांसा देकर ले जा रहे थे। पूछताछ के बाद लड़कियों को नेपाल पुलिस की मदद से परिवार के पास भिजवा दिया गया।
-- -
बोले जिम्मेदार
कई स्तर पर जांच की जा रही है। ट्रैवेल हिस्ट्री और अन्य माध्यम से जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।निशांत श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल