फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A middle-aged man died after falling from the railing of Katholwa bridge.

Siddharthnagar News: कठोलवा पुल की रेलिंग से नीचे गिरे अधेड़ की डूबने से मौत

Sun, 26 Apr 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died after falling from the railing of Katholwa bridge.
घोसियारी। थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र स्थित कठोलवा पुल की रेलिंग पर बैठे चंद्र प्रकाश गौड़ उर्फ चन्नी (50) की पुल के नीचे पानी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कठोलवा पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त चंद्र प्रकाश गौड़ उर्फ चन्नी ( 50) पुत्र कौलेश्वर निवासी परसा खुर्द थाना शिवनगर डिड़ई के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, चंद्र प्रकाश का पूरा परिवार शनिवार की रात एक रिश्तेदारी में शादी समारोह से लौट रहा था। गांव के करीब कठोलवा पुल के पास वह किसी कारणवश उतरकर पुल पर बैठ गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुल के नीचे पानी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
मौत के बाद मातम : मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि चंद्र प्रकाश के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सबसे छोटा बेटा अमन 12 वर्ष का है जबकि बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। बड़ा बेटा चंद्रशेखर गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और अब उसी के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।

दो छोटे भाइयों की शादी और घर के पालन-पोषण की चिंता अब उसी पर है। अचानक हुए हादसे से एक हंसता-खेलता परिवार अचानक गहरे शोक में डूब गया। इस घटना ने न केवल एक परिवार का सहारा छीन लिया बल्कि गांव में भी शोक की लहर है।ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed