{"_id":"6708c151706399cf43047187","slug":"a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-chilhiya-police-station-area-of-siddharthnagar-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने लगाई फांसी, हुई मौत; मुंबई में रहकर मजदूरी करता है लड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने लगाई फांसी, हुई मौत; मुंबई में रहकर मजदूरी करता है लड़का
Fri, 11 Oct 2024 11:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:40 AM IST
सार
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है किशोरी ने प्रेमी को बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा इसलिए वह उसके घर पहुंच कर फंदा लगाकर झूल गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बुकनिहा खालसा गांव में गुरुवार रात एक किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां फंदे से झूल गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है किशोरी ने प्रेमी को बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा इसलिए वह उसके घर पहुंच कर फंदा लगाकर झूल गई। हालांकि लोग इसे हत्या भी मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र बुकनिहा निवासी राम केवल की 17 वर्षीय पुत्री बालकनी ने शुक्रवार सुबह भोर पड़ोस के घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बालकनी का पड़ोस के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
गुरुवार को रात में करीब 10 बजे वह लड़का घर आया। किशोरी उससे मिलने के लिए रात में ही उसके घर चली गई। जब लड़का नहीं मिला तो उसके घर पर हल्ला कर बवाल मचाने लगी। मौका देख घर के कमरे में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसी कमरे में दो वर्ष की बच्ची भी सोई थी। स्वजनों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद हैं तो सब लोगों को बुलाने लगे। किशोरी अंदर से उस लड़के को बुलाने की बात कह रही थी। काफी बुलाने के बाद कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
हल्ला सुन किशोरी के मां-बाप भी आ गए। हल्ला सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से कोई आवाज नही आई। दो वर्ष की मासूम की रोने की आवाज आ रही थी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर कुंडी में दुपट्टा से लटकता हुआ उसका शव देख सभी दंग रह गए। सूचना पुलिस को दिया गया। जो मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।