{"_id":"6502089b4193b5a5480b2a64","slug":"a-five-day-old-newborn-was-kept-under-the-train-but-when-the-shepherds-noticed-his-life-was-saved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4630-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन के नीचे रख दिया था पांच दिन का नवजात, चरवाहों की नजर पड़ी तो बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन के नीचे रख दिया था पांच दिन का नवजात, चरवाहों की नजर पड़ी तो बच गई जान
विज्ञापन
परसा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के नीचे रो रहा था नवजात
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में चल रहा है नवजात का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दो पर कई दिनों से खड़ी ट्रेन के नीचे करीब पांच दिन का नवजात मिला। शायद उसकी मां ने ही उसे स्टेशन पर मरने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन बुधवार शाम 6.30 बजे भैस हांकते हुए चरवाहे उधर से गुजरे तो उन्होंने नवजात के रोने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्चा देखकर चौंक गए।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में नवजात का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी सेहत ठीक है। स्टेशन पर बच्चा होने की खबर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म दो पर रेल ट्रैक पर बच्चा होने की खबर पर पहुंचे अजय सिंह ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी। उन्होंने बच्चे को बाहर निकाल कर उसे दूध पिलाया। बच्चे के पैर में स्याही से कुछ लिखा गया है, लेकिन वहां उसे कोई पढ़ नहीं पाया। जहां से आए कर्मियों को बच्चे को सौंप दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला जीआरपी का है। चाइल्ड हेल्पलाइन से हुए लोग बच्चे को ले गए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चला कि स्टेशन पर कौन बच्चे को छोड़ गया था। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय ने बताया कि बच्चे के मिलने की सूचना पर विभाग के कर्मी वहां गए और बच्चे को लेकर आए। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी सेहत ठीक है।