{"_id":"61eae1a729af305d643a5291","slug":"a-dead-body-found-of-bridge-siddharthnagar-news-gkp4244789116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिया के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिया के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिया के पास मिला शव
- मिश्रौलिया क्षेत्र के अहड़ी गांव के टोला डुमरी के पास घटना
-15 दिन पहले दिल्ली से घर आया था शिवशंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अहड़ी गांव के टोला डुमरी स्थित पुलिया के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी शिवशंकर(30) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने बाद उसकी मौत का कारण पता चलेगा।
क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी शिवशंकर पुत्र रामानंद शुक्रवार सुबह कहीं जाने के लिए घर से निकला था। सुबह लगभग11 बजे गांव से पांच किलोमीटर दूर अहड़ी गांव के टोला डुमरी गांव के पास पुलिया के नीचे उसकी लाश मिली। लाश देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मिश्रौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह का कहना है कि डुमरी के पास लाश मिलने की सूचना थी। मृतक के शरीर पर कोई चोट या अन्य निशान नहीं दिखा। मृतक के परिजन ने तहरीर दी है, लेकिन किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
दिल्ली से 15 दिन पहले घर आया था शिवशंकर
परिवार के लोगों के अनुसार शिवशंकर 15 दिन पहले दिल्ली से घर वापस आया था। वह प्रवासी श्रमिक था। शिवशंकर की मौत खबर मिलने के बाद पत्नी संतोला रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। उसकी तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है। बड़ी पुत्री निशा (15), पुत्र नीरज (11), पुत्री अनीषा (10) है, जबकि एक और पुत्री है। युवक की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है।
----------