फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A convicted prisoner's condition deteriorated, death

सजायाफ्ता कैदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 07 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
A convicted prisoner's condition deteriorated, death
काम करते कैदी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की सोमवार सुबह एकाएक तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। कैदी का नाम थाना मोहाना के ग्राम मुड़िला निवासी राजेंद्र चौधरी (40) पुत्र छोटेलाल है। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही जेल प्रशासन पर तत्काल चिकित्सकीय सुविधा न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक कैदी के भाई कमल चौधरी ने बताया कि 6 दिसंबर 2014 को गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड में सत्र न्यायालय ने 6 अक्टूबर को फैसला सुनाया था। इसमें नामजद पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। इसमें भाई राजेंद्र चौधरी भी शामिल थे। दीपावली के पूर्व 28 अक्टूबर को जेल में भाई से मुलाकात भी किया था। उस समय किसी भी प्रकार की बीमारी या तबीयत खराब होने की कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि सुबह कैदी को अचानक चक्कर आया। गश खाकर गिर पड़ा, तत्काल जेल में तैनात डॉक्टर ने आकर प्राथमिक उपचार किया। कैदी की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल लेकर आया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के रिकार्ड में कैदी को मृत हालात में लाया जाना दर्ज किया गया है। कैदी की मौत की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में कुछ देर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस कर्मियों के समझाने-बुझाने पर शव लेने पर राजी हुए। इस संबंध में एएसपी अशोक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। अगर कहीं किसी की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed