{"_id":"5dee855c8ebc3e878d5d5bc9","slug":"a-boy-fell-down-from-roof-died-siddharthnagar-news-gkp3326303155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे मंजिलें की छत से गिरा तीन वर्षीय मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे मंजिलें की छत से गिरा तीन वर्षीय मासूम, मौत
विज्ञापन
तीसरी मंजिल की छत से गिरा मासूम, मौत
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव में सोमवार दोपहर एक तीन वर्षीय बच्चा तीसरे मंजिल से गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरा था। मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के गड़ाकुल गांव निवासी फकरे आलम का तीन वर्षीय पुत्र फजल में सोमवार दोपहर 12 बजे तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक बगल के एक मंजिल मकान की छत पर गिर गया। इस दौरान परिजनों ने चीख-पुकार करते हुए नीचे आकर बगल के घर से घायल मासूम बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने घायल बच्चे की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है। बताते चलें कि पीड़ित पिता फकरे आलम के दो लड़का व एक लड़की है जिसमें तीन वर्षीय मासूम फजल सबसे छोटा लड़का था।
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं विभिन्न दुर्घटनाएं
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार की देर शाम व सोमवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र मधुबेनिया गांव निवासी रहीम (30) रविवार को घर से कहीं निकले थे। इसी दौरान उन्हें किसी वाहन की चपेट में वे आ गए जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। इसी तरह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूरजिया गांव के टोला नवड़िहवा निवासी 14 वर्षीय राकेश सड़क हादसे में जख्मी हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार को हुए सड़क हादसों में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामसूरत (28) जख्मी हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पश्चिम बंगाल के सुंदरनगर निवासी घनश्याम (44) भी सड़क हादसे में जख्मी हो गए। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य हादसे में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पारानानकार गांव निवासी रामकुमार (20) सड़क हादसे में घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत में सुधार है।