फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘निर्माण में लापरवाही पर जेल’

‘निर्माण में लापरवाही पर जेल’

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय शनिवार को कपिलवस्तु के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। शिवपाल ने निर्माण में लापरवाही पर जिम्मेदारों को जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिवपाल सुबह 11.30 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर बीके सिंह से विश्वविद्यालय का मैप देखा और पूरी जानकारी हासिल की। उन्हें बताया गया कि मई 2013 में काम शुुरू हुआ लेकिन अभी तक प्रशासनिक भवन नहीं बन सका है। इस पर शिवपाल ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि काम तीन शिफ्टों में कराया जाए। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट हो। मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। चौबीस घंटे काम होना चाहिए, ताकि अगले सत्र जुलाई में क्लास शुरू हो सके। साथ ही उन्होंने रकम के बारे पूछा। इस पर बताया गया कि अभी तक 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें से केवल 20 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाया है। यह सुनते ही शिवपाल यादव ने प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने समस्याआें के बारे में भी बीके सिंह से पूछताछ की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इंजीनियर नहीं आते हैं। इस वजह से समस्या बढ़ गई है। इस पर उन्होंने डीएम से कहा कि इंजीनियर को बुलाया जाए और अगर लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष के साथ प्रशासनिक भवन की ऊपरी मंजिल पर गए। वहां उन्होंने निर्माण में उपयोग हो रही सरिया अन्य सामान की जांच की। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि अगर निर्माण में अनियमितता मिली तो एफआईआर दर्ज कराते हुए संबंधित को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसपी केके चौधरी, एडीएम, एसडीएम सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व विधायक लालजी यादव, चिंकू यादव, अमन मणि त्रिपाठी, जुबैदा चौधरी, सोनू यादव, राकेश दत्त त्रिपाठी, सतीश चौधरी और राकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed