{"_id":"71-97627","slug":"Siddhartha-nagar-97627-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक विधि से खेती करें : डॉ. राजीव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक विधि से खेती करें : डॉ. राजीव
Siddhartha nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विकास खंड शोहरतगढ़ परिसर में सोमवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओें को लेकर गंभीर है। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। इसके लिए विभाग के अधिकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को गोष्ठी के माध्यम से दें। उन्होंने कहा कि सरकारी गोदाम से संशोधित बीज खरीदकर ही बुवाई करें। उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव झा ने कहा कि किसान समिति से बीज खरीदें। सही समय पर मिट्टी की जांच करवाएं। खेती से पहले कृषि वैज्ञानिक से जानकारी प्राप्त करें। इससे किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार मिल सकेगी। किसान समृद्ध होंगे।
अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि भद्रसेन सिंह ने कहा कि किसान अच्छी नस्ल की गाय या भैंस का ही पालन करें। इससे अधिक लाभ होगा। खेती कार्य में मिट्टी की जांच को जरूर कराएं। उर्वरक संतुलित मात्रा में ही प्रयोग करें। तभी कम लागत में अधिक पैदावार की प्राप्ति होगी। समय-समय पर खेती से संबंधित जानकारी कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर लें। इससे उन्हें जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्र के महेंद्र, दिनेश, वीरेंद्र गिरी, मनोज, अनारी और मुंशी ने यूएस 312 धान की अच्छी पैदावार पर उप कृषि निदेशक को बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के तहत किया गया।
इस दौरान नंद किशोर चौधरी, राजीव सिंह, रवींद्रकर पाठक, बांके बिहारी, श्रीधर शर्मा, लक्ष्मण सिंह, विजय प्रताप, विनय वर्मा, देवेंद्र पांडेय, लल्लन मिश्र, फागू गुप्ता, अरविंद पांडेय, जंग बहादुर और संदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।