फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बैंक कैशियर पर रुपये गबन का आरोप

बैंक कैशियर पर रुपये गबन का आरोप

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। रविवार को डुमरियागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा पर एक पेट्रोल पंप मालिक ने 7, 55,111 रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से कर जांच करवाकर रुपया खाते में क्रेडिट करवाने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बैंक के कैशियर ने पेट्रोल पंप मालिक पर झूठा आरोप लगाने की बात कही।
विज्ञापन

डुमरियागंज-बस्ती मार्ग स्थित किसान ऑटो फ्यूल्स के मालिक अब्दुल शाद ने बैंक प्रबंधक को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके मैनेजर राजेंद्र पांडेय ने 21 अक्टूबर को कृषि विकास शाखा में खाता संख्या 31710412281 में 7, 55,111 रुपया जमा कराया। मगर बैंक के कैशियर कपिलदेव ने कनेक्टिविटी प्रॉब्लम बताकर खाते में रुपया क्रेडिट नहीं होने की बात कहकर बैंक का बाऊचर मैनेजर को दे दिया। मगर रविवार को जब खाते में जमा रुपयों को चेक किया गया, तो खाते में जमा रुपया क्रेडिट नहीं किया गया था। जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से कर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के साथ ही रुपया उनके खाते में क्रेडिट करने की मांग की है। वहीं बैंक के कैशियर कपिलदेव पांडेय ने बताया कि 23 अक्टूबर को पंप के मालिक और उनकी मां ने उसे फोन कर पंप पर बुलाया था। जहां पहुंचने के बाद पंप मालिक की मां, मैनेजर व अन्य स्टाफ ने मिलकर केबिन में ले जाकर कपिल से बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिए। जिसके बाद वे सब मिलकर उससे जबरिया लेटर पैड पर 203000 और 755111 रुपया मैनेजर से प्राप्त होने की बात व रुपया नहीं जमा कर पाने की बात लिखवा लिये। कैशियर पांडेय ने यह भी बताया कि बैंक बंद होने के कारण, इस बात की वह बैंक के शाखा प्रबंधक के पास लिखित शिकायत नहीं कर सके थे। बकौल पांडेय ने कहा कि इस घटना को अपने उच्चाधिकारियों को फोन पर दे दी थी। कैशियर ने भी शाखा प्रबंधक से मामले की जांच कर झूठा आरोप लगाने वालों पर विभागीय कार्रवाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के कृषि विकास शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक पीएस द्विवेदी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक और बैंक के कैशियर ने शिकायती पत्र दिया गया है। बैंक मैनेजर अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच विभागीय नियमानुसार व निष्पक्ष होगी। दोषी जो भी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed