{"_id":"71-97506","slug":"Siddhartha-nagar-97506-71","type":"story","status":"publish","title_hn":" फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं
Siddhartha nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के महुलानी में दहेज के लिए की गई विवाहिता की हत्या में घटना के बीस दिन बाद भी फरार ननद और देवर को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। पीड़ित परिजनाें का आरोप है कि पुलिस इस मामले में केवल लापरवाही बरत रही है। बता दे कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा पड़रिया निवासी रामदास पांडेय की बेटी प्रति पांडेय की शादी 27 जून 2012 को उसका थाना क्षेत्र के महुलानी निवासी वीरेंद्र पांडेय के बेटे आशीष पांडेय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर प्रीति को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। तीन अक्टूबर को प्रीति को जला दिया। मायके वाले उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां इलाज के दौरान सात अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद रामदास ने दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन