{"_id":"71-97504","slug":"Siddhartha-nagar-97504-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Siddhartha nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भैंस से छींटा पड़ जाने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे पिता और दो पुत्रों को मोहाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे के करीब मोहाना बैरियर पुल के पास से की है। गिरफ्तारी के बाद भी गांव में पीएससी फोर्स तैनात है। मामला मोहाना थाना के शिवपति नगर के टोला रामनगर की है।
बता दें कि रामनगर निवासी गब्बू उर्फ त्रियोगी (38) गुरुवार की सुबह भैंस चराकर अपने जा रहा था। गांव के निकट ही पहुंचा था कि सगे भाई हासिम और जावेद निवासी रोहूडीला फरदहनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस बीच भैंस की वजह से उनपर छींटा पड़ गया। छींटा पड़तेही दोनों भाईयों ने मिलकर गब्बू को जमकर पिटाई कर दी।
पीटने के बाद आरोपी सुकरौली स्थित अपने पिता इश्तियाक के मेडिकल स्टोर चले गए। इसी बीच गब्बू सुकरौली चीनी लेने गया था। यहां भी जावेद और हासिम ने अपने पिता इश्तियाक के साथ मेडिकल स्टोर के अंदर खींचकर ले गया और बुरी तरह मारते पीटते रहे। अधमरा हो जाने पर उन लोगों ने उसे बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल ले जाने को कहकर रेफर कर दिया था। परिजन जब उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।