{"_id":"71-97347","slug":"Siddhartha-nagar-97347-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अक्षम्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अक्षम्य
Siddhartha nagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/इटवा/शोरतगढ़। इटवा तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। इसमें आए कुल 30 मामलों में मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर डीएम ने मौजूद अधिकारियों को इन सभी मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कर रिपोर्ट देने को कहा। शोहरतगढ़ में एडीएम कौशल किशोर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 32 फरीयादी क्षेत्र की समस्या को लेकर पहुंचे। जिसमें सिर्फ दो का मौके पर निस्तारण हो सका।
समय से करें शिकायतों का निस्तारण ःडुमरियागंज। तहसील दिवस में कुल 32 फरियादी पहुंचे। इस दौरान मौके पर मात्र दो का ही निस्तारण मौजूद अधिकारियों द्वारा किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डुमरियागंज के एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने मौजूद मातहतों से कहा कि शिकायत कर्ताओं द्वारा की गई शिकायतों को समय से निस्तारण करें।
ज्ञापन सौंपा ः हैंसर। टाड़ा गांव निवासी अधिवक्ता सुभाष लाल श्रीवास्तव के मकान को बनवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया। बाहर शोर सुनकर डीएम ने अधिवक्ताओं को तहसील दिवस में बुलवाकर उनकी बातों को सुना। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चार सूत्रीय मंाग पत्र डीएम को दिया।