फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हंगामे के बीच 14.36 करोड़ का बजट पास

हंगामे के बीच 14.36 करोड़ का बजट पास

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटवा। ब्लॉक परिसर इटवा में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। सदस्यों ने विकास कार्य नहीं होने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य वशीउल्लाह ने कहा कि बैठक नौ माह बाद हो रही है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हुआ है। काम के नाम पर अब तक धन नहीं दिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू खान ने कहा कि सभी गांव की सड़कों पर पानी बह रहा है। एक भी नाली सही नहीं है। जगह-जगह टूटी सड़कों पर कचरा पसरा है। क्षेत्र के कई स्थानों पर सड़क नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने पूछा कि पूर्व की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। धन के अभाव में क्षेत्र के विकास कार्य में बाधा आ रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार नहीं देती हैं। मंजू लता ने कहा कि जांच की जाएगी। अगर कोई कार्यकर्ता ऐसा करती पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ब्लॉक परिसर में एक भी शौचालय नहीं है। ऐसे में ब्लॉक में आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। शोर शराबे के बीच 14 करोड़ 36 लाख 78 हजार की कार्ययोजना पास की गई। इसमें राज्य वित्त आयोग, तेरहवां वित्त मनरेगा के लिए धन पास किया गया। इससे क्षेत्र में विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रेनू जायसवाल ने की। संचालन राजेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, दुर्गा जायसवाल, बेचन और इंद्रेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed