फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फंसा ट्रक चार दिन में नहीं हटा

फंसा ट्रक चार दिन में नहीं हटा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सोहांस-उसका मार्ग पर कुकुरभुकवा के पास रविवार रात से ही एक ट्रक फंसा है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है। गिट्टी लदा यह ट्रक कोड़रा, इलाहाबाद से चलकर उसका के रास्ते से नौगढ़-सोहांस मार्ग पर मौजूद जगदीशपुर ग्रांट जा रहा था। कुकुरभुकवा के पास ट्रक पहुंचते ही सड़क के किनारे बने गड्ढे में धंस गया। इससे चार दिनों से आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

उसका-सोहांस मार्ग व सोहांस-नौगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे बीएसएनएल की केबिल बिछाने का कार्य हो रहा है। इसके लिए गड्ढा खोदा गया है। इसी गड्ढे में ट्रक फंसा हैं। गड्ढे के चले रोजाना लोग गिरते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के डॉ. रामानंद वर्मा, अभाविप के आशीष शुक्ला, सलाहुद्दीन, जसवीर सिंह, बंटी सिंह, बजरंगी गोस्वामी, हाफिज इबारत अली, निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रधान समद अली, सपा युवा नेता जितेंद्र कुमार और दिलीप मोदनवाल आदि का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर गड्ढों का पाटा नहीं गया तो डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। बीएसएनएल के अवर दूरसंचार अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि गड्ढों को जल्द ही भरवाने का काम किया जाएगा। लोगों की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed