फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ताला तोड़कर एक ही रात चार दुकानों में चोरी

ताला तोड़कर एक ही रात चार दुकानों में चोरी

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ढेबरुआ क्षेत्र के टीसम और सेमरहना गांव में दो दिन पहले एक ही रात तीन घरों में चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि चोरों ने चार दुकानों के सामान और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

भवानीगंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा बाजार में स्थित राजकुमार गुप्ता की मेडिकल और इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दोनों दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 800 रुपये व सामान चुरा लिया। चोर वहां से निकलकर बाजार में स्थित विजय यादव की रेडीमेड की दुकान पर पहुंचे। वहां का ताला तोड़कर करीब 1600 रुपये चुरा लिए। इसके बाद चोर उसी रात पास के ही गोड़टुटवा गांव में पहुंचे। वहां एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये व सामान चुरा ले गए। चोरी की घ्ाटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भय व्याप्त है। पीड़ितों ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। हाल यह है कि जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस उस पर रोक लगा पाने में सक्षम नहीं है। हर दूसरे, तीसरे दिन कोई न कोई इस तरह की घटना हो जाती है।
विज्ञापन

इस संबंध में भवानीगंज एसओ रमेश ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। न ही इससे संबंधित तहरीर मिली है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed