फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना

सपा सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खराब कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। अगर ऐसा नहीं होता तो आए दिन लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होतीं। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि सपा सरकार में लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। जिले में बिजली का हाल बेहाल है। महज छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। जनता आंदोलन कर रही है, इसके बाद भी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर महिला उत्पीड़न के मामले आ रहे हैं। अपराध में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश सरकार इसे रोकने में विफल है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं और पुलिस का तांडव इस कदर है कि थाने पर जाने पर पीड़ित का मुकदमा नहीं लिखा जाता है। लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं। पुलिस वाले कानून ताक पर रखकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्याम धनी राही ने कहा कि प्रदेश में एक विशेष समुदाय के लोग दंगे और लव जेहाद के नाम लोगों को भड़का रहे हैं। आज स्थिति ऐसी हो चुकी है प्रदेश सरकार से जनता का विश्वास टूट चुका है। इसका असर आने वाले चुनाव में भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। सभा को ब्रह्मप्रकाश चौधरी, लाल बाबा, बृजबिहारी मिश्रा और मीडिया प्रभारी सचिदानंद चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद उपाध्याय, रामप्रकाश मिश्र, सत्य प्रकाशधर द्विवेदी, विश्वंभर त्रिपाठी, काशीनाथ पांडेय, शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र दुबे और पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed