फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six Indian Tourists Missing Amid Heavy Snowfall in Nepal

नेपाल: भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, तलाश के लिए मांगा हेलीकॉप्टर

Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

डोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिलराज गिरी ने बताया कि छहों भारतीय पर्यटकों से अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। उनकी तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए संबंधित निकायों से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Six Indian Tourists Missing Amid Heavy Snowfall in Nepal
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के डोल्पा जिले में भारी हिमपात के बीच दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। सभी पर्यटक शे-फोक्सुंडो झील की ओर लौटते समय नुमला और वागला पास के बीच बर्फ में फंस गए हैं। पर्यटकों की तलाश के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर मांगा है, जबकि नेपाली सेना को भी बचाव अभियान में लगाया गया है।

विज्ञापन


बर्फ में फंसने की आशंका
नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक डोल्पो बुद्ध गांवपालिका से शे-फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वे भारी बर्फबारी की चपेट में आ गए। शे-फोक्सुंडो गांवपालिका के वार्ड नंबर चार और आठ के बीच स्थित नुमला पास तथा वागला पास क्षेत्र से उनका संपर्क टूट गया। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात ''अर्नब'' के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में लगातार हिमपात हो रहा है। ऐसे में पर्यटकों के बर्फ में फंसने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

स्थानीय गाइडों के अनुसार, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रों को पार करना मुश्किल था। पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने भी मौसम की स्थिति और रास्ते में बर्फ जमने के खतरे के बारे में चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वे दुर्गम क्षेत्र की ओर बढ़ गए। वापस लौटते समय उनके बर्फ में फंसने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे पर्यटक
डोल्पा की प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) जुनु हमाल ने बताया कि पर्यटक धोबाट से फोक्सुंडो झील की ओर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रतिकूल मौसम और रास्ते में बर्फ जमने के खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

शे-फोक्सुंडो गांवपालिका के अध्यक्ष धावा सम्दुक गुरूंग के अनुसार, वार्ड नंबर चार और आठ के बीच स्थित दोनों पहाड़ी दर्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। संचार सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटकों की मौजूदा स्थिति का पता लगाने में परेशानी हो रही है।

 

Trending Videos

डोल्पा में 244 पर्यटकों की मौजूदगी

जिला प्रशासन कार्यालय डोल्पा के अनुसार, उपल्लो डोल्पा क्षेत्र में कुल 244 पर्यटक मौजूद हैं। इनमें 149 नेपाली, 44 सार्क देशों के और 51 अन्य विदेशी नागरिक शामिल हैं। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी पर्यटकों से जोखिम वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। शे-फोक्सुंडो झील पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025/26 के 11 महीनों में ही 4,882 पर्यटकों ने इस झील का भ्रमण किया था।

हेलीकॉप्टर से तलाश की तैयारी
डोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिलराज गिरी ने बताया कि छहों भारतीय पर्यटकों से अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। उनकी तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए संबंधित निकायों से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई है। अत्यधिक हिमपात, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और खराब मौसम के कारण खोज एवं बचाव अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं।

लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उनकी स्थिति का पता लगाने और सुरक्षित बचाव के लिए नेपाली सेना की टीम भी तैनात की गई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों की तलाश में जुटी हैं। - जुनु हमाल, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed