{"_id":"71-84607","slug":"Siddhartha-nagar-84607-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने को उत्साहित दिखे विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने को उत्साहित दिखे विद्यार्थी
Siddhartha nagar
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के निर्माण में विद्यार्थियों की भागीदारी शनिवार को देखने को मिली। मौका मिला तो उन्होंने वोटर बनने का उत्साह दिखाया। अवसर था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आजाद महिला महाविद्यालय करौंदा मसिना में आयोजित वोटर कैंप में मतदाता बनने का। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम एसपी मिश्र ने की।
विद्यार्थियों में उत्साह इतना था कि सुबह ही कॉलेज में कैंप में शिरकत करने के लिए जमा हो गए। स्थानीय बीएलओ समेत सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टीशिपेशन (स्वीप) के जिला प्रभारी एसएन चौधरी फार्म छह लेकर विद्यार्थियों को वोटर बनाने के लिए सुबह ही कॉलेज पर पहुंच गए। छात्राओं ने बीएलओ से सवाल किए और बीएलओ ने विद्यार्थियों को पूर्ण जानकारी दी। 70 छात्राओं ने वोटर बनने के लिए फार्म छह भरा। छात्राओं ने वोटर बनाने के अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। प्रमाण पत्र लेकर पहुंची छात्राओं ने फार्म-छह भरकर बीएलओ को दिया। जो विद्यार्थी निवास और हाईस्कूल का प्रमाण लाना भूल गए थे, वे फार्म-6 भरकर महाविद्यालय पर जमा करेंगे और उस फार्म को बीएलओ को दे दिया जाएगा।
इस मौके पर डीएम एसपी मिश्र ने कहा कि जिले में पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत पर गौर किया जाए तो आधे मतदाता ही मताधिकार का प्रयोग करते दिखते हैं। निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की यह अच्छी पहल है। उन्ेेहोंने कहा कि देश में विद्यार्थियों से न केवल खुद वोटर बनने के लिए बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही बोले, अपने आसपास भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। जिले के काफी लोग महानगरों में जीविका कमाते हैं। इन्हें मतदान में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर आरडी राम ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत के जरिये ही हम स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने नए मतदाता बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजीव कुमार झा ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए लोगाें को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के ढांचे में उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए लोकसभा चुनाव में उनकी जिम्मेदारी का बोध कराया। अंत में एक कविता सुनाकर विद्यार्थियों को मतदान और सरोकार के प्रति प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक मुमताज अहमद ने कहा कि विद्यार्थी वोटर बनकर अन्य लोगों को वोटर बनाने का काम करें, ताकि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भागीदारी कर सकें। अमर उजाला फाउंडेशन ने वोटर बनाने का अभियान चलाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया है। इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
करौंदा मसिना से जोगिया तक जागरूकता रैली
सिद्धार्थनगर। वोटर कैंप के बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने करौंदा मसिना से जोगिया चौराहा तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थी हाथ में मतदाता जागरूकता वाले स्लोगन और नारे लिखी तख्तियां लेकर निकले थे। विद्यार्थियों ने इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए नारे भी लगाए। फजले हक सिद्दीकी, अरुण मिश्र, ब्रह्मर्षि पांडेय, नजम, दीपक यादव आदि विद्यार्थी जोश से लवरेज होकर रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे। कैंप और रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद चंद त्रिपाठी, प्रवक्ता देवीदयाल मिश्र, दिनेश मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता, दिव्या श्रीवास्तव का सहयोग रहा। कैंप में जोगिया क्षेत्र के दो बीएलओ रामबली मौर्य और शीला गुप्ता ने विद्यार्थियों को वोटर बनाने में विशेष सहयोग किया। इसमें अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।