फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेताओं को खुश करने को तो नहीं हुए फेरबदल

नेताओं को खुश करने को तो नहीं हुए फेरबदल

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो दिनों के मंथन के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। शुक्रवार और शनिवार के बीच 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्रों में व्यापक फेरबदल हुआ। इस फेरबदल के बाद से ही पुलिस महकमे में चर्चाएं काफी तेज होने लगी हैं। अभी तक इतने बड़े बदलाव कभी नहीं किए गए थे। सूत्रों की माने राजनीतिक समीकरणाें को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को खुश करने की चाहत से यह बदलाव किया गया है। अभी और भी थानेदारों के विकेट गिर सकते है। अब आने वाले समय बताएगा कि क्या ये दरोगा राजनीतिक समीकरण में फिट बैठेंगे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी ने अपने प्रयोग अभी शुरू कर दिए है। इसी प्रयोग का नतीजा यह रहा है कि दो दिनों के भीतर 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसमें किसी की थानेदारी छिनी तो किसी को लाइन का सहारा मिला। वही कइयों को थाना की कमान सौंपी गई। मजे की बात यह है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित चौकियां जो, तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रही थी, वहां फिर से केवल स्थानों के बदलाव किए गए है, लेकिन चौकी इंचार्जों को बार्डर छोड़ने नहीं दिया गया है। सूत्रों की माने तो इस फेरबदल में राजनीतिक लोगों को खुश करने की पूरी कोशिश की गई है। यही वजह है कि कई थानाध्यक्षों को फिर से थानेदारी की कमान सौंप दी गई है। कुछ थानेदार ऐसे भी है, जिनके नाम कोई गुडवर्क नहीं है, उन्हें भी थाने की कमान मिली है। यही वजह है कि इस फेरबदल के पहले दिन ही पुलिस महकमे में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी। दूसरे दिन फिर से हुए बड़े बदलाव ने एक बार फिर पुलिस कर्मियों और जिलेवासियों को चौंका कर रख दिया है। फिलहाल राजनीतिक ढांचे में ये दरोगा कितने फिट होते है यह आने वाले समय की बताएगा। सूत्रों की माने तो विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र इटवा सर्किल में हुए बदलाव की चर्चाए सबसे तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed