{"_id":"71-61824","slug":"Siddhartha-nagar-61824-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे कई स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे कई स्कूल
Siddhartha nagar
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के नाम पर जिले के कस्बों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें अधिकतर विद्यालय बेसिक शिक्षा की मान्यता पाने का मानक पूरा नहीं करते हैं। इसके बावजूद इन पर कोई अंकुश नहीं है।
प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा देने वाले विद्यालयों के भवन में कम से कम पांच शिक्षण कक्ष और तीन अन्य कक्षों समेत आठ कक्ष होने अनिवार्य हैं। इन विद्यालयों में खेल का मैदान होने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी आवश्यक हैं। अध्यापकों की तैनाती में भी उनकी योग्यता समेत अन्य नियम निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह प्राथमिक स्तर से ऊपर की शिक्षा कक्षा छह से आठ तक के लिए विद्यालय की मान्यता पाने को कम से कम तीन शिक्षण कक्ष और पांच अतिरिक्त कक्षों समेत आठ कक्षों वाला भवन होना चाहिए। इन विद्यालयों में विज्ञान की सामग्री समेत अन्य शैक्षणिक सामग्रियों की मौजूदगी अनिवार्य है। इसको पूरा करने के बाद ही ऐसे विद्यालय संचालित हो सकते हैं। मुख्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मानक के विपरीत मात्र दो कमरे में ही प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में न तो खेल मैदान हैं और न ही विज्ञान सामग्री आदि शैक्षणिक सुविधाएं। इसके बावजूद विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग की मानें तो जिले में वर्तमान में लगभग 353 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें से 205 प्राइमरी विद्यालय और 148 जूनियर हाई स्कूल हैं। विभाग के अनुसार 205 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं। बाकी विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है। 140 विद्यालयों ने इस वर्ष मान्यता के लिए आवेदन किया है।
कोट
मान्यता के लिए जितने भी विद्यालयों ने आवेदन किए हैं, उन पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा। बिना मानक के किसी भी विद्यालय को आवेदन नहीं दिया जाएगा। जो भी विद्यालय मानक के विपरीत हैं, जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए, भूपेंद्र नारायण सिंह