{"_id":"71-55977","slug":"Siddhartha-nagar-55977-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक नहीं बनी कूड़ा निस्तारण योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नहीं बनी कूड़ा निस्तारण योजना
Siddhartha nagar
Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। वार्ड नंबर तीन गांधीनगर के नागरिक अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां पर कुल वोटर सात सौ हैं, जबकि कुल आबादी बारह सौ है। बावजूद इसके नागरिकों को न तो शुद्ध पेयजल ही मुहैया हो पा रहा है और न ही सड़क, बिजली की समस्या से निजात मिल रही है। अब तक कूड़ा निस्तारण योजना न बनने का भी उसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। पूरे नगर का कूड़ा बाइपास रोड के पूरब तरफ सड़क के किनारे नगर पंचायत कर्मचारी फेंकते हैं। इससे हवा चलने पर चौबीस घंटे वार्ड वासियों को दुर्गंध भरी सांस लेेने को विवश होना पड़ रहा है। इस गंदगी के ढेर के बगल में सरस्वती शिशु मंदिर में कई बच्चे पढ़ने आते हैं, जिससे स्वास्थ्य खराबी की संभावना भी बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद नफीस खान कहते हैं कि इस वार्ड में सड़कों की सफाई तो की जाती है, लेकिन कूड़ा करकट का निस्तारण नगर पंचायत की तरफ से अब तक नहीं किया गया। लगभग तीस प्रतिशत आबादी झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं, जिन्हें रहने के लिए छत मयस्सर नहीं है। गरीब पात्रों को शौचालय निर्माण के लिए अब तक कोई अनुदान नहीं मिल सका है।
बासठ वर्षीय बदरुनिशा झोपड़ी में रहती हैं। इनका कहना है कि वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए एक साल से अधिक के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन पेंशन अब तक नहीं मिल सकी है। शायरा बानो विधवा पेंशन के लिए दो वर्ष से नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत कर रही है। बता दें कि इस वार्ड में कुल तीन इंडिया मार्क टू हैंडपंप हैं, जिसमें दो खराब पड़े हुए हैं। जबकि एक दूषित पानी दे रहा है। 66 वर्षीय हबीबुलनिशा, प्रभावती विधवा पेंशन से महरूम हैं। इनका कहना है कि पांच साल से इसके लिए प्रयासरत हैं। सत्या का कच्चा मकान है और अब तक शौचालय नहीं बना है।
विज्ञापन
सभासद वली खान का कहना है कि बीपीएल अंत्योदय कार्ड के लिए तहसील बीस पात्रों की सूची भेजी गई है, जबकि वार्डवासियों का कहना है कि बिना डुग्गी मुनादी और खुली बैठक कराए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। सभासद का कहना है कि चुनाव हुए चार माह बीत गए और नगर पंचायत में ईओ का पद अब तक रिक्त चल रहा है, जिसका कार्यभार एसडीएम देख रहे हैं। अब तक मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कोई कार्य नहीं हो रहा है। सफाई नायक श्रीनिवास का कहना है कि पर्वों के कारण नगर में गंदगी एकत्रित हो गई है, जिसे त्योहार बाद साफ करा लिया जाएगा। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन का कहना है कि जो भी समस्याएं हैं, उन्हें वार्ड सभासद बोर्ड की बैठक में रखें। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ और एसडीएम भवानी सिंह का कहना है कि समस्याएं संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो निस्तारण पर विचार किया जाएगा।