{"_id":"71-53671","slug":"Siddhartha-nagar-53671-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में जिगिनिहवां की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में जिगिनिहवां की टीम विजयी
Siddhartha nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान पायका योजना अंतर्गत विकास खंड बांसी के किसान माध्यमिक विद्यालय निहलवा में शनिवार को एथलेटिक्स, वालीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वालीबाल में जिगिनिहवां और चेतिया की टीम में रोमांचक मुकाबला हुआ। जिगिनिहवां की टीम विजेता रही।
इसके अलावा सौ मीटर दौड़ में राजकुमार निहलवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में सदावृक्ष प्रथम स्थान पर रहे। जबकि पंद्रह सौ मीटर दौड़ में रविंद्र मिश्रा और लंबी कूद में राजकुमार, ऊंची कूद और गोला क्षेपण में नागेंद्र मौर्य ने विजय हासिल की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रेमा देवी के प्रतिनिधि अशर्फी निषाद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने के उपरांत कहा कि खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है। युवा कल्याण विभाग के बीईओ नौगढ़ रामधीरज चौधरी ने कहा कि जिला खेल क्षेत्र में अग्रणी बने, इसके लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। इससे पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया।