{"_id":"71-53577","slug":"Siddhartha-nagar-53577-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं का लाभ न मिलने पर नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं का लाभ न मिलने पर नाराजगी
Siddhartha nagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई, जिसमें छठे वेतन आयोग से संबंधित वेतन तथा सुविधाओं का लाभ न दिए जाने पर सरकार की निंदा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि अपनी मांगों के निस्तारण के लिए उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर 21 नवंबर को कर्मचारियों और शिक्षकों ने विधानसभा का घेराव किया। मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी 13 सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 20 तथा 21 दिसंबर को सभी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार निर्धारित समय के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए उस पर आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री जोखन प्रसाद कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर रमाकांत सिंह, श्रीपति मौर्या, भूपेश शुक्ला, वृंदावन वर्मा, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।