फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपाइयों ने की मुलायम के दीर्घायु की कामना

सपाइयों ने की मुलायम के दीर्घायु की कामना

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय पर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं सपाइयों ने बैठक कर अपने सपा मुखिया को जन्मदिन की बधाई दी। सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच कर स्वैच्छिक रक्तदान किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरि, कपिलवस्तु विधानसभा के अध्यक्ष जिशान लारी, राहुल सिंह, अरबाज मलिक, सत्यप्रकाश द्विवेदी सहित कई लोगों ने रक्तदान किया । यह कार्यक्रम मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव निसार बागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान राममिलन साहनी, महताब आलम, तारिक अजीज, मो. रफीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोहिया कला भवन में सपाइयों ने बैठक की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक को जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी, अंबिकेश श्रीवास्तव, जोखन चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मो. जमील सिद्दीकी, गिरीश द्विवेदी, चिनकू यादव, जुबैदा चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आदर्श यादव, अमर सिंह चौधरी, रामानंद चौधरी, आदर्श, चंद्रजीत, खुर्शीद आदि लोग मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष जीएमए रजा उर्फ बब्लू खान के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन सीएचसी परिसर में किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। गोष्ठी में अमरेश पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रिंस तिवारी, संजय यादव, शाहिद हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय पर मुलायम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव, घनश्याम, बरकत अली, अबरार हुसैन, राधेश्याम शर्मा, परवेज अहमद, परमात्मा चौधरी, ओमप्रकाश, सैयद मो. कुतुब, आदि मौजूद थे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच की पार्टी है। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, केपी सिंह, शकील अहमद, अली अहमद, फूलचंद गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, कृष्णनाथ वर्मा, रियाज अहमद, हरिराम अग्रहरि आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई दी।
विज्ञापन


मिठाई खिला एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
डुमरियागंज। सपा कार्यालय पर सपाइयों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पांडेय छोटू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अफसर रिज्वी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनैतिक सफर संघर्षों भरा रहा है। उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है कि आज प्रदेश में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत में आई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनीस खान, अवधेश सिंह, वकार अहमद, चंद्रपाल यादव, पिंकू सिंह, मंगेश यादव, मलिक अबूबकर, रियाजुद्दीन, अरविंद श्रीवास्तव, नंदलाल, पवन यादव, गौरव सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed