फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विकलांगों को दी गई ट्राई साइकिल

विकलांगों को दी गई ट्राई साइकिल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन परिसर में बुधवार को 29 विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण विकलांग कल्याण विभाग ने किया। ट्राई साइकिल पाने के बाद विकलांगों के चेहरे खिल उठे। विकलांगों का कहना है कि कई बार दौड़ लगाने के बाद आखिरकार उन्हें ट्राई साइकिल मिल ही गई।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन परिसर में सुबह से ही विकलांगों की भीड़ जुटने लगी। यहां सीडीओ श्याम नारायण त्रिपाठी और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने विकलांगों को ट्राई साइकिल देनी शुरू की। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि विकलांगों की सेवा पुनीत कार्य है। इस प्रकार शासन ऐसे लोगों की मदद में जुटी है। उसी प्रकार अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकलांगों को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे विकलांग हैं या कुछ कर नहीं सकते हैं। उनके पास भी जज्बा है और अपने दम पर कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं। उनका उत्साहवर्धन किया जाए। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि पूर्व में 29 विकलांगों की सूची भेजी गई थी, जिन्हें ट्राई साइकिल दी गई है। हमें जैसे-जैसे आवेदन मिलते जाएंगे, विकलांगों को लाभान्वित कराने के प्रयास होंगे। ट्राई साइकिल मिलने के बाद चुहिया ग्रांट के मोहम्मद मुकीम, बर्डपुर नंबर चौदह के मोहम्मद सौर, बरगदी के विक्रम दास, जगदीशपुर राजा के अजय कुमार, सोहांस खास के सूर्यनाथ, उचहरिया के राम बचन के चेहरे पर प्रसन्नता दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed