फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दहशतजदा हैं डुमरियागंज के व्यापारी

दहशतजदा हैं डुमरियागंज के व्यापारी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। रविवार की रात कसबे के मुख्य मंदिर चौराहे पर हुई भीषण डकैती को लेकर व्यापारी दहशत के साये में हैं। हर एक व्यापारी कि जुबान से बस यही निकल रहा है कि आखिर उनकी सुरक्षा कैसे होगी। जब पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर डकैती की घटना को अंजाम देने के साथ ही दनादन गोलियां चलाई जाती हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामदेव गुप्ता ने कहा कि मेन चौराहे पर डकैती डाल डकैतों ने स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी की कलई खोल दी है। वहीं अखिल भारतीय व्यापारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष परवेज मजहर ने कहा कि जब पुलिस पिकेट के पास की दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। तो गांव की दुकानें और व्यापारियों की सुरक्षा कैसे होगी। इसका अंदाजा अब सहज ही लगाया जा सकता है। संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष और मधुसूदन अग्रहरि और तहव्वर अली ने बताया कि टाउन में दर्जनों ऐसी दुकानें हैं। जहां व्यापारी दूसरी जगहों से आते हैं। अब तो उन्हें अपनी दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचने के बाद भी दुकान को लेकर चिंता बनी रहेगी। जिला परिषद मार्केट के व्यापारी गौतम राजवंशी ने कहा हमारी दुकानें तो टाउन के एक छोर पर स्थित हैं। अब तो देर तक दुकान खोलने में भी डर लगेगा। संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि समेत सभी व्यापारी संगठनों ने डकैती की घटना का पर्दाफाश करने के लिए 24 घंटे तक का समय दिया है। साथ ही व्यापारियों ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर समय भीतर पुलिस ने डकैती का पर्दाफाश कर उनकी गिरफ्तारी नहंी की तो आंदोलन करेंगे। इसी तरह कस्बे के अनिल कुमार गुप्ता, शबरेज, दीपक श्रीवास्तव, अप्पू अग्रहरि, रामकुमार, संतोष सोनी, मनोज श्रीवास्तव, शंभू प्रसाद अग्रहरि ओद लोगों ने भी जल्द से जल्द डकैतों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed