{"_id":"71-53122","slug":"Siddhartha-nagar-53122-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवसों से फरियादियों का मोहभंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवसों से फरियादियों का मोहभंग
Siddhartha nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना दिवस से फरियादियों का मोहभंग होता दिख रहा है। शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की तादाद ही नहीं दिखी। एसपी एन कोलांची ने त्रिलोकपुर में थाना दिवस का औचक निरीक्षण किया।
सिद्धार्थनगर, उसका बाजार, लोटन, मोहाना, शोहरतगढ़, ढेबरूआ, कोतवाली बांसी और जोगिया समेत जिले के 18 थाना परिसर में आयोजित थाना दिवसों में फरियादियों की तादात दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। मौके पर समस्याओं के निस्तारण न होने से निराश फरियादियों का थाना दिवस से मोहभंग हो रहा है। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर पूरे जिले में मात्र कुछ मामले ही आए। एसपी एन कोलांची ने त्रिलोकपुर थाना दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होंने भवानीगंज थानाक्षेत्र के बयारा में होने वाले मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का निरीक्षण किया।