{"_id":"71-52907","slug":"Siddhartha-nagar-52907-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Siddhartha nagar
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थानांतर्गत बेलवा चौराहे के समीप सोमवार की रात डीसीएम की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे इटवा पीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। चालक मिनी ट्रक (डीसीएम) छोड़ मौके से फरार हो गया है।
मिश्रौलिया थाना अंतर्गत बेलवा निवासी चिन्नीलाल (55) सोमवार की शाम बेलवा चौराहे स्थित अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह अभी चौराहे से कुछ ही दूर पर पहुंचे थे कि खड़सड़ी की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोग उन्हें इटवा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टराें ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिन्नीलाल की मौत हो गई। इस संबंध में मिश्रौलिया एसओ संजय कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।