फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कृष्णानगर में सजे जुआ के अड्डे

कृष्णानगर में सजे जुआ के अड्डे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल का सीमावर्ती कस्बा कृष्णानगर इस समय जुआ खेलने वालों का गढ़ बन गया है। यहां के कई अड्डे तो बाकायदा कसिनो की तरह सजते हैं। दीपावली के हफ्ते भर पहले से ही यहां जुआरियों की जमघट लगती है। हजारों रुपये के दांव लगाए जाते हैं। देर रात तक ये अड्डे गुलजार रहते हैं। यहां दांव लगाने वालों में अच्छी खासी तादाद भारतीयों की भी होती है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती थानाक्षेत्र कृष्णानगर के झंडेनगर, सेमरा और सिरसिहवा आदि स्थानों पर जुआघर पर जुआरियों की भीड़ लग रही है। सूत्रों के अनुसार इस खेल से जुड़े ठेकेदारों ने विभाग में पंजीकरण कराकर अपना धंधा शुरू कर दिया है। दीपावली में प्रचलित जुए के चलन के कारण ऐसे कारोबारियों की चांदी होती है। इस धंधे से जुड़े कारोबारियों में कई ऐसे भी हैं जो नेपाली शराब की तस्करी में भी शामिल रहे हैं। नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में जुआ का संचालन करने वाले ठेकेदारों को लाखों रुपये की कमाई होती है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर भी चल रहे अड्डे
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर भी कई जगह जुआ के अड्डे चल रहे हैं। धनतेरस की रात से ही जुआ खेलने के शौकीन यहां जुट रहे हैं। रविवार को यहां एक जुआरी ने बताया कि वह दो दिनों में करीब एक लाख रुपये हारा है। उसने बताया कि यहां कुल पांच जगहों पर जुआ खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाली में फ्लस तथा कटिंग की रही धूम
तास के बावन पत्ते से तो कई तरह के जुआ के पत्ते फेंटे जाते हैं, लेकिन इस बार फ्लस तथा कटिंग का चलन तेज है। फ्लस में मोटी रकम दांव पर लगती है। इस लिए इसे बड़े लोग खेलते हैं। इसमें प्वांइट के हिसाब से दांव लगाए जाते हैं। दस नंबर वाले तास के पत्ते को दस प्वाइंट माना जाता है। दस रुपये प्वाइंट का ही जुआ खेला गया हो तो इसमें एक दांव में हजारों का वारा-न्यारा होना तय है। जुआरियों ने इसके बाद कटिंग को तरजीह दी है। कटिंग शार्ट ट्रम का बड़ा गेम है। इसमें मुख्यत: दो खिलाड़ी दांव लगाते हैं। कभी-कभी तीन या चार भी हो जाते हैं। कटिंग में तास के पत्ते फेंटे जाने के बाद किसी एक के बारे में पूछा जाता है कि वह अंदर है या बाहर। सही जवाब बताने वाला विजेता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed