फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मुकदमा वापसी का निर्णय तुष्टीकरण की नीति

मुकदमा वापसी का निर्णय तुष्टीकरण की नीति

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली सपा सरकार रामपुर में सीआरपी कैंप, वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के साथ ही लखनऊ और फैजाबाद की कचहरियों में बम विस्फोट करने वाले आरोपियों पर से मुकदमा वापसी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वह बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने अपने निर्णय को नहीं बदला तो कोई भी परिवार अपने बेटे को राष्ट्र की रक्षा के लिए सेना में भर्ती नहीं करेगा। इस गलत फैसले को लेकर सेना और पुलिस महकमे में भी काफी गुस्सा है। जिला संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अगर मुकदमा वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई तो सीआरपीएफ कैंप में विस्फोट में मारे गए जवानों के परिवार वालों के साथ इंसाफ में बेईमानी होगी। बैठक में चंद्रभान अग्रहरि, रामकृपाल चौधरी, अशोक अग्रहरि, विवेक सिंह, महेश्वर सिंह, राजेंद्र अग्रहरि, सालिकराम चौधरी, राकेश गुप्ता, रामबिलास कन्नौजिया, राजाराम गौड़, ओमप्रकाश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed