{"_id":"71-52720","slug":"Siddhartha-nagar-52720-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के कर्णधार होते हैं स्काउट-गाइड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के कर्णधार होते हैं स्काउट-गाइड्स
Siddhartha nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज में चल रही रैली के तीसरे दिन शनिवार को स्काउट-गाइड ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रुति शर्मा, कीर्ति शर्मा, साक्षी वर्मा, निशा गौड़, ममता अग्रहरि ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि स्काउट-गाइड का अनूठा प्रयास सराहनीय है। इसमें शिक्षकों का भी दिया गया अमूल्य योगदान प्रशंसनीय है। स्काउट-गाइड देश के कर्णधार होते हैं, जो शिक्षकों के योगदान से अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय मंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड नागरिकों में सद्भावना जागृत करता है, जिससे नागरिक अच्छे संस्कार और क्रियाकलापों से अपना भविष्य तो उज्ज्वल बनाते ही हैं, साथ ही समाज का भी उत्थान करते हैं। स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने भारत मां की झांकी, कपिलवस्तु की महिमा, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिवपति इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड ने गांधी जी के उपदेशों को सुनाया। वहीं सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के स्काउट-गाइड्स ने लालबहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान का नारा लगाकर किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया। सेठ रामकुमार खेतान विद्यालय शोहरतगढ़, गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, जयकिसान इंटर कॉलेज सनई, जीजीआईसी डुमरियागंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका, शोहरतगढ़ आदि सहित कुल 36 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 41 टीमों के 524 गाइड और 179 स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के अलावा डीआईओएस संध्या श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर हरिशंकर त्रिपाठी, धर्मराज चौधरी, विजय बहादुर यादव, जिला कमिश्नर गाइड जया मिश्रा, मुणिंद्रनाथ दूबे जिला स्काउट सचिव, नरसिंह त्रिपाठी, लालता प्रसाद चतुर्वेदी, द्वारिका प्रसाद, मदनमोहन पांडेय, सीके पाठक, रामप्रताप सिंह, विनय सिंह, आरके लाल, कपूर चंद, आजम कुमार, परशुराम यादव, श्यामू सिंह, अंगद सिंह, संगम साहनी, प्रेमचंद, आरिफ रहमान आदि शिक्षक मौजूद थे।