{"_id":"66b51b452743b3c3520b0cf4","slug":"97-units-of-whole-blood-component-in-one-month-patients-are-getting-benefits-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-122143-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक माह में 97 यूनिट होल ब्लड हुआ कंपोनेंट, मरीजों को मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक माह में 97 यूनिट होल ब्लड हुआ कंपोनेंट, मरीजों को मिल रहा लाभ
Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में सबसे अधिक पीआरबीसी तो उसके बाद प्लेटलेट्स ले गए मरीज
मेडिकल कॉलेज में कंपोनेंट शुरू हाेने से मरीजों को नहीं जाना पड़ रहा दूसरे जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में कंपोनेंट यूनिट शुरू होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगीं हैं। मरीज होल ब्लेड के साथ-साथ ब्लड बैंक से अलग-अलग ब्लड भी प्राप्त कर रहे हैं। कंपोनेंट शुरू हाेने के एक माह के अंदर ही लगभग 100 से अधिक मरीजों को सुविधा मिल चुकी है। जबकि, इससे पहले मरीजों को कंपोनेंट ब्लड के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता था।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में चार जुलाई को कंपोनेंट यूनिट का उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से मरीजों को होल ब्लड के साथ कंपोनेंट ब्लड भी ब्लड बैंक से उपलब्ध होने लगा। जबकि, इससे मरीजों को अब अन्य जिला व प्राइवेट ब्लड का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जुलाई माह में 82 यूनिट खून को कंपोनेंट किया गया था। इसमें से 74 यूनिट पीआरबीसी मरीजों ले गए थे, 32 यूनिट प्लेटलेट्स व तीन यूनिट प्लाज्मा मरीज ले गए हैं। जबकि प्लेटलेट्स का समय कम होने से 22 यूनिट को नष्ट करना पड़ा था। जबकि, इस माह के पांच दिन में ही मरीजों ने 19 यूनिट पीआरबीसी व आठ यूनिट प्लेटलेट्स का प्रयोग किया है। जबकि पिछले माह में 58 यूनिट होल ब्लेड भी मरीजाें को चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
एसएलटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कंपोनेंट शुरू हाेने से मरीजों को सुविधा मिलने लगी हैं। पिछले माह से अब तक 97 यूनिट होल ब्लड कंपोनेंट किया गया है। जबकि इससे कई मरीजों को तत्काल लाभ भी मिला है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को खून देने के साथ कोई अन्य चार्ज नहीं देना पड़ता है। जबकि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को होल ब्लड के लिए 1050, पीआरबीसी के लिए 1050, प्लाज्मा के लिए 300 व प्लेटलेट्स के लिए भी 300 रुपये सरकारी शुल्क जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक में मौजूद खून
होल ब्लड आठ यूनिट
पीआरबीसी चार यूनिट
प्लेटलेट्स 16 यूनिट
प्लाज्मा 95 यूनिट