{"_id":"655fa7d7cf40afcd7503a593","slug":"95-board-exam-center-declared-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8704-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 96 परीक्षा केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए 96 परीक्षा केंद्र बने
Fri, 24 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई सूची
परीक्षा केंद्रों के संबंध में ली जाएगी आपत्ति, फिर फाइनल होगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी गई। अब इस पर आपत्ति ली जाएगी। आपत्ति की जांच के बाद केंद्रों का अंतिम निर्धारण होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2024 बोर्ड परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। लेकिन परीक्षा से जुड़ीं सभी तैयारियां चल रही थीं। बृहस्पतिवार को बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। जिले में इसबार कुल 96 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है जो पिछली बार से 20 कम है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल के के 96 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यदि निर्धारित केंद्र पर किसी को आपत्ति हो तो वे लिखित सूचना उपलब्ध कराएं।