{"_id":"5b8c215342c792465a6a65a9","slug":"91535910227-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
siddharthnagar
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। समाजवादी छात्र सभा की बैठक में 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलने वाले जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सफलता के लिए विस्तृत रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
सपा जिला कार्यालय पर रविवार को समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 4 से 10 सितंबर के बीच चलने वाले छात्र जागरूकता कार्यक्रम की चर्चा हुई। इसके तहत 4 सितंबर को राम मिलन चौरसिया कालेज मिठवल में सदस्यता अभियान व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राहुल पांडेय, अमित त्रिपाठी, अंकुर श्रीवास्तव, शंभू त्रिपाठी को दी गई है। 5 सितंबर को लीलावती देवी महिला महाविद्यालय पेड़ारी बांसी में शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है। विशाल पांडेय, इसरार खां, संजय यादव, अफजल, सेराज, फैसल, मादक आदि को जिम्मा सौंपा गया। 6 सितंबर को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय इटवा में संकल्प पत्र, सुझाव लेने का कार्यक्रम होगा, जिसमें एमपी दुबे, मोहम्मद हारून, फजले हक, अब्दुल रऊफ को जिम्मा सौंपा है।
7 सितंबर को सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम में शशांक सिंह, अगम श्रीवास्तव, शिवम कसौधन, अजय कुमार, आशिक आलम को दी गई है। 8 सितंबर को स्व. गौरकरन सिंह महाविद्यालय चिल्हिया में लोकतंत्र में छात्रों की समस्या व छात्रसंघ की उपयोगिता विषयक संगोष्ठी के लिए हिमांशु सिंह, राम अवतार यादव, विष्णु उमर, अंकित चतुर्वेदी को लगाया गया है। 10 सितंबर को बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में जागरूकता अभियान कार्यक्रम में अनुज उपाध्याय, राजन अग्रहरि, विराट यादव, गौतम मिश्रा को सौंपा गया है। सभी कार्यक्रम की प्रभारी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राइनी को बनाया गया है।