फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सप्लाई न मिलने से अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद

सप्लाई न मिलने से अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद

Wed, 04 Apr 2018 12:13 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 04 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सप्लाई न मिलने से अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद
red wine
सिद्धार्थनगर। जिले में अंग्रेजी शराब, बियर व मॉडल शॉप के नए आवंटी पिछले चार दिनों से परेशान हैं। कारण कि अंग्रेजी शराब व बियर की सप्लाई न होने से ई-लॉटरी के जरिए आवंटित होने वाली सभी दुकानों के साथ चारों मॉडल शॉप बंद हैं। बांसी स्थित गोदाम से अभी देशी शराब की सप्लाई ही जैसे-तैसे शुरू हो पाई है।
विज्ञापन

ई-लाटरी के बाद जिले मेें 140 देसी, 51 अंग्रेजी शराब व 52 बियर की दुकानों के साथ चार मॉडल शॉप का भी आवंटन हुआ। नियमानुसार इन दुकानों का संचालन एक अप्रैल से शुरू होना था। ज्यादातर पुराने लाइसेंस धारियों ने 30 मार्च को ही अपना स्टॉक समाप्त कर दुकानों पर ताला लगा दिया था। 31 मार्च को नए आवंटी उठान के लिए बांसी स्थित गोदाम पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अभी सप्लाई नहीं आई है, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। एक अप्रैल को दुकान चालू करने की गरज से एक बार फिर आवंटियों की भीड़ बांसी में जमा हुई। उस दिन भी गोदाम तक केवल देशी शराब की सप्लाई ही पहुंच पाई थी, वह भी काफी कम मात्रा में। 140 दुकानों तक माल पहुंचाने के लिए 20 हजार तक की सीमा तक लोगों को देसी शराब दी गई, जबकि अंग्रेजी शराब व बीयर का लाइसेंस पाए लोगों को निराशा ही झेलनी पड़ी। मंगलवार को एक बार फिर उन्हें यह कह कर लौटा दिया गया कि देर रात तक माल आने की संभावना है।

विज्ञापन


शौकीनों ने नेपाल का किया रुख
सिद्धार्थनगर। जिले में अंग्रेजी व बीयर की दुकानें बंद होने के कारण नेपाल सीमा से सटे लोग वहां का रुख कर रहे हैं। जिससे इन दिनों ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनवां, बढ़नी आदि सीमा से सटे नेपाली शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटियों को प्रतिदिन पांच लाख का हो रहा नुकसान
सिद्धार्थनगर। सप्लाई न होने से आबकारी विभाग के बजाए नए आवंटियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग ने तो लाइसेंस जारी करने से पहले अपना निर्धारित शुल्क जमा करा लिया है। उनका वर्ष का कोटा भी तय कर दिया गया है। ऐसे में दुकान बंद करने को मजबूर अंग्रेजी, बीयर व मॉडल शॉप संचालकों का सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन तकरीबन पांच लाख का नुकसान नए आवंटियों को हो रहा है।


देसी शराब की दुकानें एक अप्रैल से शुरू हो गई हैं। अंग्रेजी शराब व बीयर की सप्लाई न आने से अभी इन दुकानों का संचालन नहीं शुरू हो पाया है। मंगलवार देर रात तक सप्लाई आने की संभावना है। उम्मीद है कि बुधवार से अंग्रेजी व बीयर की दुकानों के साथ मॉडल शॉप का संचालन शुरू हो जाएगा। -नवीन सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed