फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बार एसोरएशन की बैठक में 9 बिंदुओं पर प्रस्ताव

बार एसोरएशन की बैठक में 9 बिंदुओं पर प्रस्ताव

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बार एसोरएशन की बैठक में 9 बिंदुओं पर प्रस्ताव
बार एसोसिएशन की बैठक में 9 बिंदुओं पर प्रस्ताव
विज्ञापन

फोटो-54, 55
- बार काउंसिल के मॉडल बायलॉज को अंग्रीकृत करने का प्रस्ताव पारित
- रचनात्मक समेत अन्य कार्यों में अड़ंगा देने वाले अफसर का होगा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े 9 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही बार काउंसिल की ओर से जारी मॉडल बायलॉज को अंग्रीकृत करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

मंगलवार को बार भवन में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार की आमसभा के बार के बायलॉज को बार काउंसिल से जारी मॉडल बायलॉज को अंगीकृत करने, बार के निर्माण में अवरोध पैदा होने पर प्रस्ताव के माध्यम से उच्च न्यायालय को शिकायत करने, बार के प्रस्ताव पर दबाव बनाए जाने पर संबंधित न्यायिक अधिकारी का विरोध जताने, बार का कूपन न लगाए जाने वाले अधिवक्ताओं का मुकदमा न दाखिल करने का अनुरोध न्यायालय से करके कूपन लगवाए जाने, इस वर्ष बार कोष का खर्च निर्माण में न करके संकलित करने के साथ ही उपयोग अहेतुक सहायता के लिए ही करने, बार के कार्यों का ऑडिट कराने, बार के चुनाव बाद बचा धन नागेंद्र तिवारी द्वारा न दिए जाने पर बार काउंसिल को लिखने, बार बिल्डिंग व भूमि के निर्माण व एलॉटमेंट के लिए कार्यकारिणी के सदस्य फैसला लेने में वरिष्ठता का ध्यान रखने, बार के किसी भी रचनात्मक कार्य में अड़ंगा डालने वाले अधिकारी का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर जगदीश द्विवेदी, ब्रम्हचारी तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, जमील अहमद सिद्दीकी, दिव्य प्रकाश शुक्ला, अजय यादव, चन्द्र प्रकाश पांडेय, कृपा शंकर त्रिपाठी, परमात्मा मिश्रा, सालिग राम मिश्र, सन्तोष पांडेय, हरिहर पाठक, पवन कुमार लोधिया, बाल कृष्ण शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा और शुभांगी द्विवेदी की मौजूदगी रही। संचालन महामंत्री अंजनी कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed